Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

4 जून को है मासिक शिवरात्रि, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये काम; खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले!

Masik Shivratri 4 June 2024: मासिक शिवरात्रि का व्रत मंगलवार, 4 जून को रखा जाएगा. इस दिन खास उपाय करने से भोलेनाथ प्रसन्न होेंगे.

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि हर महीने की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की मासिक शिवरात्रि मंगलवार, 4 जून को है. शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाती है. सुख-समृद्धि के लिए शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी मानी गई है. इसके अलावा इस दिन कुंवारी कन्याएं मनोनुकूल वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखकर भोलनाथ को जल अर्पित करती हैं. कहा जाता है कि जो कोई शुद्ध अंतःकरण और इस दिन भोलेनाथ की उपासना करता है उसकी हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में मासिक शिवरात्रि के लिए पूजा मुहूर्त, विधि और खास उपाय जानते हैं.

मासिक शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि 4 जून को है. दृक पंचांग के मुताबिक, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 3 जून की देर रात 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 4 जून को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी. उदया तिथि के मुताबिक मासिक शिवरात्रि का व्रत 4 जून को रखा जाएगा.

मासिक शिवरात्रि पर कैसे करें शिव जी की पूजा?

मासिक शिलरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर व्रत और पूजा का संकल्प लें. घर के पूजन स्थल या पूजा मंदिर को गंगाजल से साफ करें. इसके बाद वहां दीया जलाएं. इसके बाद शिव-मंदिर जाकर वहां भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें. साथ ही शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. अगर संभव हो तो शिवजी का रुद्राभिषेक करें. रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

मासिक शिवरात्रि उपाय

अगर वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी है तो इसको दूर करने लिए मासिक शिवारात्रि के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस दौरान पंचाक्षरी मंत्र ‘ओम् नमः शिवाय’ के अलावा ‘ओम् भ्रां भ्रीं भ्रौं सः’ राहवे नमः का जाप करें. मान्यतानुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन इस उपाय को करने से शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं.

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

मासिक शिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से शिवजी की अभिषेक करें. साथ ही भोलनाथ को 11 या 21 शमी के पत्ते भी अर्पित करें. इसके अलावा शिव चालीसा का पाठ करें. शनि देव के गुरु भगवान शिव माने गए हैं. इसलिए मासिक शिवरात्रि के दिन इन उपायों के करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. जिससे शनि दोष खत्म होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: इन चीजों के बिना पूरी नहीं होगी वट सावित्री व्रत की पूजा, आज ही कर लें नोट

यह भी पढ़ें: आज से जून का पहला सप्ताह शुरू, खुलेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital