दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
By Shubhra Rai
IND vs PAK
Pakistan’s hybrid model for Asia Cup 2023: काफी दिनों से बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप 2023 को लेकर विवाद जारी है. कई महीनों के टकराव और लंबे इंतजार के बाद अब ये मुद्दा शांत होता नजर आ रहा है. अब दोनों देशों के बीच एशिया कप 2023 पर सहमति बनती दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए पीसीबी प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को एशियन क्रिकेट काउंसिल की मंज़ूरी मिलनी तय है. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं ह, बताया जा रहा है 2-3 दिनों में शेड्यूल की घोषणा हो सकती है.
पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था
इस साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से साफ इंकार कर दिया था. जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत की मेजबानी में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप से पीछे हटने की धमकी दी थी. अपनी बात मनवाने के लिए पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा. जिसे पहले मंजूरी नहीं मिली थी लेकिन अब एसीसी ने इस प्रस्ताव को मान लिया है यानी अब एशिया कप का रास्ता साफ है.
ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: अपर-कट के चक्कर में हुए आउट, चेतेश्वर पुजारा ने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी! फैंस का फूटा गुस्सा
भारत और अन्य क्रिकेट बोर्डों ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है. पीटीआई की ताजा रिपोर्ट बताती है कि बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा. पाकिस्तान लाहौर में कॉन्टिनेंटल कप के चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैचों सहित शेष नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अगले 48 घंटों में वैश्विक कार्यक्रम के कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है.
पाकिस्तान में 4 मैच, बाकी श्रीलंका में
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर में चार मैचों का आयोजन होगा, जिसमें पाकिस्तान-नेपाल, बांग्लादेश-अफगानिस्तान, अफगानिस्तान-श्रीलंका और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच होंगे. वहीं भारत-पाकिस्तान समेत बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…