देश

Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स ने बरसाए सोने के सिक्के, छठे दिन भी दिलाया गोल्ड, जानें अब तक कितने जीते मेडल्स

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा लगातार बिखेर रहे हैं. पांचवे दिन भारत ने 25 मेडल्स अपने नाम कर लिए थे. वहीं अब छठे दिन भी भारत की शुरूआत शानदार रही. शुक्रवार सुबह खबर लिखे जाने तक भारत कुल 30 मेडस्स में 8 गोल्ड के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं छठे दिन भारतीय शूटरों ने भारत की शुरुआत गोल्ड से कराई. भारत अभी तक शूटिंग में 5 गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं. भारतीय निशानेबाजों का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया.

पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) थे जिन्होंने चीनी चुनौती से पार पाते हुए 1769 स्कोर किया.

निशानेबाजी में जीते 5 गोल़्ड

चीन 1763 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला. ऐश्वर्य और स्वप्निल ने क्वालीफिकेशन में पहले और दूसरे स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया. भारत ने अब तक निशानेबाजी में पांच स्वर्ण समेत 15 पदक जीत लिये हैं. महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा. चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023 India Squad: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस ऑलराउंडर की जगह अश्विन को मिला मौका

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता रजत

चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला. ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए. दिव्या दसवें स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी. ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत भी जीता है. वहीं ईशा, मनु भाकर और रिदम सांगवान ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

46 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago