Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Australian Open: हार के साथ महिला युगल में सानिया मिर्जा की चुनौती समाप्त, मिश्रित युगल में उम्मीदें बरकरार

बता दें कि 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं. 36 वर्षीय सानिया 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी.

Sania Mirza

Sania Mirza

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के रुप में अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लेम खेल रही सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को महिला युगल के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है. सानिया और उनकी जोड़ीदार कजाखस्तान की एना डेनिलिना को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना के खिलाफ 4-6, 6-4, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा. पहला सेट हारने की बाद सानिया और डेनिलिना की जोड़ी ने दूसरे सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन वे इस मोमंटम को तीसरे सेट में बरकरार नहीं रख सके. इस हार के साथ ही सानिया के लिए महिला युगल में खिताब जीतने की उम्मीद अब खत्म हो गई है. बता दें कि सानिया और डेनिलिना की जोड़ी ने डालमा गल्फी और बर्नार्डा पेरा की हंगरी-अमेरिकी टीम को हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया था.

मिश्रित युगल में उम्मीद बरकरार

अपने आखिरी ग्रैंड स्लेम के महिला युगल में सानिया की खिताब जीतने की उम्मीद बेशक खत्म हो गई लेकिन मिश्रित युगल में उनके पास अभी भी चैंपियन बनने का मौका है. भारत के ही रोहन बोपन्ना के साथ मिश्रित युगल खेल रहीं सानिया दूसरे दौर में पहुँच चुकी हैं. सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई वाइल्ड कार्ड एंट्री जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को एक घंटे 14 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया. दूसरे दौर में सानिया और बोपन्ना का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में निकोल मेलिचर-मार्टिनेज/मैटवे मिडेलकूप और एलेन पेरेज/हैरी हेलिओवारा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.

संन्यास का कर चुकी ऐलान

बता दें कि 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं. 36 वर्षीय सानिया 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी. सानिया मिर्जा ने 2009 में महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में महेश भूपति के साथ ही फ्रेंच ओपन, 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोर्स के साथ यूएस ओपन, 2015 में महिला युगल में मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन, मार्टिना हिंगिस के साथ ही 2015 में यूएस ओपन, 2016 में मार्टिना हिंगिस के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest