Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CSK vs KKR: प्लेऑफ के लिए चेन्नई का इंतजार बढ़ा, नाइट राइडर्स भी रेस में जिंदा

CSK के 145 रनों का टारगेट KKR ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया.

CSK vs KKR

Photo- KolkataKnightRiders (@KKRiders)/ Twitter

CSK vs KKR Match Highlights: एमएस धोनी की टीम सीएसके का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है. केकेआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक बड़ा मौका था प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह पक्की करने का जिसे घर में इस टीम ने गंवा दिया है. प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स को ये झटका दिया है रिंकू सिंह ने., और इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपनी टीम को एक और मैच जीत कर उनके झोली में दिया. इस दौरान रिंकू ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उनका पूरा साथ दिया नितीश राणा ने जिन्होंने 57 रन की नाबाद पारी खेली.

इस मैच को केकेआर ने 6 विकेट से जीता. इस जीत से कोलकाता ने चेन्नई के प्लेऑफ में प्रवेश का इंतजार बढ़ा दिया है और खुद को टूर्नामेंट में जिंदा रखा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: 4 शतक से 4 डक तक, एक साल में बदल गई इस धाकड़ बल्लेबाज की किस्मत…

चेन्नई ने बनाए थे 144 रन

चेन्नई की पिच पर आज गेंदबाजों को खूब मदद मिल रही थी और यहां रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को बहुत संघर्ष करना पड़ा. सीएसके की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. उसके लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK: एमएस धोनी (C & WK), ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा

KKR: नीतीश राणा (C), रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital