Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election Results: Danish Kaneria ने लिए राहुल गांधी के मजे, चुनावी रुझान आने पर पूछा- पनौती कौन?

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे मतगणना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है.

Danish Kaneria

दानिश कनेरिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Assembly Election Result 2023: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है और शुरुआती रुझान में भाजपा का जलवा दिख रहा है. मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सत्ता में आती दिख रही है. कांग्रेस तीनों राज्यों में एक बार फिर से पिछड़ती दिख रही है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है. कनेरिया ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा पनौती कौन?

दानिश कनेरिया ने कसा तंज

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एक्स पर किए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन पर उनका एक्स पोस्ट राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर तंज की तरह देखा जा रहा है. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया था. अहमदाबाद में 19 नवंबर को खेले गए मैच को देखने के लिए पीएम मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे. टीम इंडिया की हार के बाद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने प्रधानमंत्री को पनौती तक बता दिया था.

ये भी पढ़ें- Bangladesh vs New Zealand: टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से हराया

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा था तंज

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘’अच्छे भले हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती हरवा दिया.’’ राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. जिसके बाद आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

बता दें कि रविवार को चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो रही है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी इनमें से तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाते दिख रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहां कांग्रेस 60 सीटों से ज्यादा पर बढ़त बनाई हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital