तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
आज एशिया कप के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया.
India vs Pakistan: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुक़ाबले में बारिश विलेन बन गई. टीम इंडिया की पारी समाप्त होने के बाद बारिश शुरू हुई तो फिर थमने का नाम नहीं लिया और आखिरकार इस मैच को रद्द कर दिया गया. रद्द हुए मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं वहीं पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
इसके पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 266 रन बनाए थे. एक समय 64-4 विकेट खोकर भारतीय टीम मुश्किल में नज़र आ रही थी लेकिन यहीं से ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने शतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया.
दो बार बारिश ने खेल की शुरुआत में खलल डाला और इसके बाद टीम इंडिया को शाहीन आफ़रीदी और हारिस रऊफ ने दो-दो झटके देकर पाकिस्तान को गेम में ला दिया. कप्तान रोहित शर्मा केवल 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि उनका साथ देने आये शुभमन गिल 10 बनाकर आउट हो गए. वहीं विराट कोहली भी केवल 4 रन बना पाये जबकि लंबे समय बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 14 बनाए.
विकेटों के इस पतझड़ के बीच ईशान किशन और हार्दिक ने काउंटर अटैक शुरू किया और पाकिस्तान के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया. ईशान किशन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली और वे हारिस रऊफ का तीसरा शिकार बने, लेकिन इसके पहले उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर भारतीय टीम को मुश्किलों से काफी हद तक उबार लिया था.
वहीं दूसरे छोर पर हार्दिक पंड्या ने उप-कप्तान के रोल को बखूबी निभाया. हालांकि, हार्दिक अपना शतक नहीं पूरा कर सके और 87 रनों के स्कोर पर वे शाहीन आफ़रीदी का तीसरा शिकार बने. इसके बाद रवींद्र जडेजा (14) भी शाहीन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (16) ने कुछ शॉट्स लगाए और टीम के स्कोर को बढ़ाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से रौंदा
भारतीय प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…