क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
एशियन गेम्स में हारे बजरंग पूनिया (फोटो ट्विटर)
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने जलवा बिखेर रखा है, लेकिन शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा. जब बजरंग पूनिया को कुश्ती में सेमीफाइनल में करारी शिकस्त मिली. भारत का हमेशा से ही कुश्ती में दबदबा रहता है. एशियन गेम्स हो या ओलंपिक गेम्स, भारतीय पहलवान गोल्ड मेडल की बरसात करते रहे हैं. इसी को देखते हुए भारतीय फैंस को उम्मीद थी कुश्ती में भारत को गोल्ड मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया या यह कह कि आज का दिन भारतीय पहलवानों के नाम नहीं रहा. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग समेत भारत के चार पहलवानों को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी.
बजरंग पूनिया पुरुष फ्रीस्टाइल रेसलिंग में 65 किलोग्राम वर्ग में बुरी तरह से हारे हैं. उन्हें ईरान के पहलवान अमोजाद खलीली से 8-1 से हरा दिया. पूनिया अब कांस्य पदक के लिए खेलने के लिए उतरे थे.
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने ईरानी पहलवान के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए. शुरुआत से ही बजरंग पूनिया मुकाबले में पिछड़ते हुए नजर आ रहे थे. 0-4 से पीछे होने के बाद वह मैच में वापसी नहीं कर सके, इसलिए उन्हें 1-8 से मुकाबला हारना पड़ा. ईरान के खिलाड़ी ने इसके बाद मजबूत डिफेंस से पहले चरण के अंत तक बढ़त बनाए रखी. दूसरे चरण की शुरुआत में ही रहमान ने एक बार फिर चार अंक के साथ अपनी बढ़त 8-0 तक पहुंचा दी. बजरंग ने ईरान के पहलवान के दोनों पैरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. बजरंग को एक अंक मिला लेकिन ईरान के पहलवान ने आसान जीत दर्ज की. बजरंग पूनिया के पास अब केवल ब्रॉन्ज मेडल जीतने का विकल्प बचा हुआ है.
यह भी पढ़ें- Asian Games: कुश्ती में भारत को बड़ा झटका, गोल्ड जीतने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में बुरी हारे बजरंग पूनिया
इस साल ज्यादातर समय भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन में समय बिताने वाले बजरंग पूरी तरह से तैयार नहीं दिखे. उन्होंने दो आसान जीत के साथ शुरुआत की लेकिन ईरान के खिलाड़ी का उनके पास कोई जवाब नहीं था. एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं लेने के लिए बजरंग की काफी आलोचना हुई थी. विशाल कालीरमन ने ट्रायल जीता था लेकिन इस वर्ग में उन्हें स्टैंडबाई रखा गया था. सोनम मलिक (65 किग्रा) और किरन (76 किग्रा) भी महिला वर्ग में अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारकर स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं. पांच में से चार भारतीय पहलवानों को शुक्रवार को अंतिम चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…