खेल

IPL 2023: चोटिल होने के बावजूद कर दी गेंदबाजों की धुनाई, शतक से चूके डुप्लेसी

Faf Du Plessis, IPL 2023: आरसीबी और पंजाब के बीच मोहाली में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में दोनों टीमों में कई बदलाव देखे गए जिनमें से सबसे बड़ा था विराट कोहली का कप्तानी करना. मगर चोटिल होने के बावजूद आरसीबी के रेगुलर कप्तान फाफ डुप्लेसी का जलवा कायम है. पंजाब के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे फाफ डुप्लेसी ने एक बार फिर अपने कंसिस्टेंसी दिखाते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों को छकाया और शानदार 84 रन की अहम पारी खेली. आरसीबी की टीम भले ही आईपीएल 2023 में औसत प्रदर्शन कर रही हो लेकिन उसके कप्तान फाफ डुप्लेसी का फॉर्म शानदार है. महज 31 गेंदों में उन्होंने पहले अर्धशतक लगाया और उसके बाद तेजी से रन भी बटोरे.

डु प्लेसिस की दमदार पारी

पहले विराट कोहली के साथ फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय साझेदारी की और जब विराट पवेलियन लौट गए तो उन्होंने अकेले ही ये जिम्मेदारी उठाई और तेजी से स्कोर बोर्ड पर रन जोड़े. डु प्लेसिस ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 56 गेंदों में 84 रन की अहम पारी खेली. न केवल इस मैच में बल्कि डु प्लेसिस हर मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं और उनका पूरा साथ विराट कोहली भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shaista Parveen: पुलिस के लिए पहेली बनी मोस्ट वांटेड शाइस्ता और उसकी देवरानी जैनब, आखिर दोनों कहां छुपी हैं? ड्रोन से तलाश

कोहली-डुप्लेसी के बीच शतकीय पार्टनरशिप

डुप्लेसी ने पंजाब के खिलाफ विराट कोहली के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. इन दोनों खिलाड़ियों ने 16.1 ओवर में 137 रन जोड़े. दोनों के बीच एक मजबूत पार्टनरशिप जरूर हुई लेकिन अंतिम ओवरों में टीम की पारी लड़खड़ा गई जिसका नतीजा ये रहा की टीम एक बड़े टोटल तक नहीं पहुंच पाई. आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए.

विराट कोहली की अहम पारी

15 महीने बाद बतौर कप्तान खेल रहे विराट कोहली ने एक शानदार पारी खेली और टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचने में मदद की. विराट ने 47 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की जुझारू पारी खेली. कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दी. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

13 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

26 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

30 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

32 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

2 hours ago