Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2023 Final: रिजर्व डे पर भी बारिश का खतरा, फाइनल मैच पर लटकी तलवार, कैसे होगा विजेता का फैसला? जानिए…

CSK vs GT Match postponed to Monday due to rain: अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो क्या होगा…

IPL 2023

Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter

IPL 2023 Final Match Update: अहमदाबाद में बेतहाशा बेमौसमी बारिश के कारण करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया. रोमांचक मुकाबले, जबरदस्त एक्शन, चौकों छक्कों की बौछार और खिताबी जश्न की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया. आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब फाइनल मैच अपने तय दिन में नहीं हो पाया. अब चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी मुकाबला सोमवार 29 मई के रिजर्व दिन पर होगा. मगर टेंशन की बात ये है इस दिन भी खराब मौसम की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई है.

अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो…

रविवार का मजा तो बारिश में धुल गया. आलम ये रहा कि टॉस तक भी नहीं हो पाया. करीब 5 घंटे का इंतजार भी बेकार गया. खैर ये बात तो पुरानी हो गई, और अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा. सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि अब ये मैच रिजर्व डे यानी सोमवार को खेला जाएगा. अगर इस दिन भी बारिश के कारण मैच में दिक्कत आई तो कई ऑप्शन और होंगे.

Image

ये भी पढ़ें: VIDEO, CSK vs GT: फाइनल मैच पर बारिश का साया, खचाखच भरे स्टेडियम में लड़ाई….महिला दर्शक ने मारा पुलिस को थप्पड़!

सबसे पहले जानें सोमवार को भी बारिश हुई तो क्या होगा?

-रात 9:35 बजे तक भी अगर मैच शुरू हुआ तो पूरे 20 ओवर का खेल होगा.
-9:35 बजे के बाद मैच शुरू होने पर ओवर्स कम किए जाएंगे।
-9:45 बजे मैच शुरू होने पर 19 ओवर, 10 बजे 17 ओवर और 10:30 बजे शुरू होने 15-15 ओवर का खेल होगा.
-रात 12:06 बजे तक कट-ऑफ टाइम रहेगा, अगर तब तक भी 5-5 ओवर का खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द करार दिया जाएगा.

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो ट्रॉफी किसे मिलेगी इस पर कुछ भी नहीं कहा गया. ICC टूर्नामेंट में फाइनल रद्द होने पर ट्रॉफी शेयर की जाती है, लेकिन IPL को लेकर अभी इस तरह की कोई इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार अगर फाइनल मैच रद्द होता है तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. यानी गुजरात टाइटन्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital