Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WPL 2023: हेली मैथ्यूज का धमाकेदार प्रदर्शन, MI की लगातार दूसरी जीत, RCB को 9 विकेट से हराया

WPL 2023: ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (77 रन और 3 विकेट) के दोहरे प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने WPL में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है.

WPL

Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter

WPL 2023 MI vs RCB: टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मुंबई ने इस मुकाबले को 1 विकेट खोकर अपने नाम किया.  इस जीत की होरो रहीं हेली मैथ्यूज जिन्होंने तूफानी पारी खेलकर आरसीबी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. इस दौरान नैटली सीवर ब्रंट ने भी मैथ्यूज का पूरा साथ दिया और शानदार बल्लेबाजी की. मुंबई के बल्लेबाजों के आगे आरसीबी गेंदबाज लाचार दिखे.

हेली-ब्रंट की मैच जिताऊ साझेदारी

हेली मैथ्यूज (77 रन और 3 विकेट) के दोहरे प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया. ब्रंट ने भी अर्धशतक 55 रन बनाए। हेली और ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: हेली मैथ्यूज का धमाकेदार प्रदर्शन, MI की लगातार दूसरी जीत, RCB को 9 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 156 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी 18.4 ओवर में 155 रन सिमट गई. टीम की ओर से ऋचा घोष (28) और कप्तान स्मृति मंधाना (23) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मुंबई की ओर से हेले मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, सायका इशक और अमेरिया केर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि नट साइवर-ब्रंट और पूजा वस्त्रेकर ने एक-एक विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital