Bharat Express DD Free Dish

खेल

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर दी है. भारत ने कीवी टीम के सामने 385 का स्कोर बनाया था, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन बना पाई.

आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच खेला जाना है. आइए जानते हैं स्टेडियम की पिच कैसी है और इंदौर का मौसम कैसा रहेगा.

Madhya Pradesh: भारतीय टीम के स्कायी (SKY) खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कहा,"हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है. हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, उनके खिलाफ फाइनल मैच का इंतजार है''.

टीम इंडिया क्रॉसओवर मैच में हार गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार के साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.

राहुल और अथिया की शादी फिलहाल क्रिकेट और फिल्मों की दुनिया में मोस्ट टॉक्ड इवेंट बन चुकी है. साथ ही दोनों के फैंस को उनकी शादी की पहली तस्वीर का इंतजार भी है.

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कीवी बल्लेबाजों को स्कोरिंग करने के आसान मौके नहीं दिए.

भारतीय टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच आसान नहीं है और जीत के लिए इंडिया को कड़ी मेहनत करनी होगी.

बता दें कि 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं. 36 वर्षीय सानिया 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी वर्ल्ड कप क्रॉसओवर मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हर हाल में जीतना होगा क्योंकि ये हार उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर सकती है.

अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत अब हॉकी विश्व कप में रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा ताकि जीतने पर उसे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल सके.