Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कल से… 6 साल बाद भारत में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया 2023 का पहला टेस्ट मैच कल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

IND vs AUS

Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter

Australia tour of India, 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के रूप में भी जाना जाता है, गुरुवार 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली है. मेजबान भारत के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए बर्थ बुक करने का एक अवसर है. दूसरी ओर, मेहमान ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष स्थान को और मजबूत करना चाहेगी. इस सीरीज के शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी है, ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों ने दोनों टीमों के लिए अपनी प्लेइंग-11 चुनना शुरू कर दिया है.

6 साल बाद भारत में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया 2023 का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. नागपुर में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला गुरुवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज की खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया 6 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी.

ये भी पढ़ें: Women IPL: 409 खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, महिला ऑक्शन से जुड़ी आई बड़ी अपडेट

भारत में भारत को हराना मुश्किल 

भारतीय टीम की ताकत स्पिन है. टीम का स्पिन अटैक रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे. उनके साथ रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से एक होंगे. टीम के पास स्पिन में विकल्प की कमी नहीं है. इस वजह से नागपुर में स्पिन ट्रैक देखने को मिलेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

IND: रोहित शर्मा (C), केएल राहुल (VC), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल/सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (WK), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

AUS: पैट कमिंस (C), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (WK), एश्टन अगर, नाथन लायन, मिचेल स्वेप्सन और स्कॉट बोलैंड

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (टेस्ट सीरीज शेड्यूल):

पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: 

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital