खेल

Virat Kohli से आगे निकला यह युवा खिलाड़ी, भारतीय टीम में सबसे फिट खिलाड़ी की एंट्री, Yo Yo टेस्ट में मचाया धमाल

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से होगी. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं. सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी महेनत कर रहे हैं. वहीं BCCI की तरफ से भी भारतीय टीम के लिए बैंगलोर में 5 दिनों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया गया है. बता दें कि सभी खिलाड़ियों को एशिया कप से पहले फिटनेस टेस्ट के नियम यो यो टेस्ट से गुजरना होता है. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विरोट कोहली (virat kohli) पहले ही ये टेस्ट पास कर चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक इसका स्कोर भी शेयर किया था.

हालांकि अब एक नया युवा खिलाड़ी सामने आया है जिसने फिटनेस मुकाबले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने यो यो टेस्ट में विराट कोहली से कितने ज्यादा नंबर हासिल किए हैं.

फिटनेट टेस्ट में छाए शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में शामिल हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी धूम मचा रहे हैं. मैदान से लेकर फिटनेस टेस्ट में गिल छाए हुए हैं. एशिया कप से पहले नियमित फिटनेस टेस्ट में गिल ने कमाल कर दिया. गिल यो यो (YO YO) टेस्ट में सबसे ज्यादा नंबर हासिल करके विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. युवा खिलाड़ी शुभमन ने यो यो टेस्ट में 18.7 स्कोर हासिल किया है. कहा जाता है कि जो खिलाड़ी यो यो टेस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करता है उसे सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है. बता दें कि यो यो टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस मापी जाती है. अगर कोई खिलाड़ी यो यो टेस्ट को पास नहीं कर पाता है तो टीम में नहीं खिलाया जाता है.

यह भी पढ़ें-  वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में Neeraj Chopra का धमाल, पहले अटेम्प्ट में ही फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

बता दें यो यो टेस्ट को पार करने के लिए 16.5 का ‘कट-ऑफ स्कोर पार करना होता है. विराट कोहली ने खुद अपना स्कोर सोशल मीडिया पर 17.2 बताया था. इस हिसाब से शुभम गिल विराट कोहली से आगे निकल गए हैं.

इन खिलाड़ियों ने अभी नहीं दिया फिटनेस टेस्ट

बता दें कि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और केएल राहुल ने अभी तक यो यो टेस्ट नहीं दिया है, क्योंकि इन सभी एशिया कप के रिजर्व सदस्य के तौर पर चुना गया है. बाकि टीम के सभी खिलाड़ियों ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

51 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago