Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार और पहाड़ी राज्यों में शीतलहर और बारिश की संभावना, जानें आ का मौसम

पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में बढ़ती ठंड ने लोगों को प्रभावित किया है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में शीतलहर और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. जानिए आज राजधानी और आस-पास के इलाकों में कैसा रहेगा मौसम.

Weather Update

Weather Update: पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में ठंड लगातार अपना रूप दिखा रही है. सुबह और शाम होते ही ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस होने लगी है. बढ़ती ठंड का मुख्य कारण पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी है, जिसके कारण उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आने वाले कई दिनों तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा, IMD ने दक्षिण के राज्यों में तेज बारिश की संभावना भी जताई है. तो चलिए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में दिल्ली और आस-पास के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी. दोपहर में धूप से तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शुक्रवार की रात से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हालत, वायु-गुणवत्ता बनी ‘संकटग्रस्त’

यूपी-बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और इटावा समेत कई इलाकों में सुबह ठंड और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. दिन बढ़ते ही धूप से ये कोहरा खत्म हो जाएगा और मौसम सुहाना रहेगा.

बिहार में मौसम आज साफ और शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान लगभग 26 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

पहाड़ी राज्यों का मौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर में IMD ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हल्की से तेज बारिश की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital