Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इन टीमों के बीच होगा World Cup का फाइनल, 12 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कर दी भविष्यवाणी

World Cup Final Prediction:

World Cup 2023 Qualifiers

world cup 2023 trophy

World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि कौन-सी टीम विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेल सकती है. सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स की इसको लेकर अलग अलग राय है कि फाइनल में किन दो टीमों का मुकाबला हो सकता है. दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो में पूर्व 12 खिलाड़ी एक साथ नजर आए थे. वहीं इन सभी क्रिकेट पंडितों में से एक की राय ऐसी रखी है जिसमें भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले से बाहर रखा है.

इन 12 पूर्व खिलाड़ियों में 4 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. संजय मांजरेकर, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और पीयूष चावला ने फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को चुना है, लेकिन चारों ने ही इनके भारत के प्रतिद्वदी के रूप में अलग-अलग टीमों को चुना है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने नहीं की भारत के पहुंचने की भविष्य

अगर भारत के पूर्व क्रिकेटरों की बात करें तो संजय मांजरेकर ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, कार्तिक ने भारत बनाम पाकिस्तान, इरफान ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका और पीयूष चावला ने भारत बनाम इंग्लैंड टीम को फाइनलिस्ट के तौर पर चुना है. इन सभी के बीच केवल ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने भारत को फाइनल के लिए नहीं चुना है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल खेले जाने की भविष्यवाणी की है.

यह भी पढ़ें-  Asian Games 2023: आठवें दिन भी शानदार शुरुआत, शूटिंग में फिर जीता गोल्ड मेडल, गोल्फ में अदिति अशोक ने रचा इतिहास

दिनेश कार्तिक के अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होने की भविष्यवाणी की है. साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और डेल स्टेन, पाकिस्तान के वकार यूनिस और भारत के चावला ने इंग्लैंड और भारत के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल होने की बात कही है.

ये हैं सभी दिग्गजों की भविष्यवाणी

जैक कैलिस – भारत बनाम इंग्लैंड
क्रिस गेल – भारत बनाम पाकिस्तान
शेन वॉटसन – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
दिनेश कार्तिक – भारत बनाम पाकिस्तान
फाफ डु प्लेसिस – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड
वकार यूनिस – भारत बनाम इंग्लैंड
डेल स्टेन – भारत बनाम इंग्लैंड
इरफान पठान – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
मुरलीधरन – भारत बनाम पाकिस्तान
संजय मांजरेकर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
पीयूष चावला – भारत बनाम इंग्लैंड
एरोन फिंच – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital