खेल

IND vs AUS: ‘ICC ट्रॉफी जीतने का प्रेशर…’, फाइनल में नहीं चलता है ‘हिटमैन’ का बल्ला, मुश्किल में कप्तान

Rohit Sharma, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में अब महज एक दिन का समय बाकी है. इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 7 जून से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मैच खेलना है. इस टूर्नामेंट में खास बात ये है कि रोहित शर्मा पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC 2023 Final) में न केवल बतौर कप्तान बल्कि रोहित शर्मा का रोल बल्लेबाज के रूप में भी काफी अहम होगा. हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड जयादा अच्छा नहीं रहा है.

‘ICC ट्रॉफी जीतने का प्रेशर…’

डब्ल्यूटीसी फाइन मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो शुरू हो चुका है. टीम इंडिया के सामने एक बड़ा मौका है आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का. साथ ही रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने भी ICC ट्रॉफी जीतने का प्रेशर होगा. लेकिन क्या ये राह इतनी आसान होगी. टीम इंडिया के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं रहा और यहां से दोनों टीमें खाली हाथ नहीं लौटना चाहेगी. बता दें, टीम इंडिया के पास फाइनल मुकाबले को जीतकर पिछले 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का शानदार मौका है.

ये भी पढ़ें: B’Day Special: बर्थडे से पहले IPL 2023 में मचाई धूम, अब 18 महीने बाद टीम इंडिया में फिर मिली एंट्री

फाइनल में नहीं चलता है ‘हिटमैन’ का बल्ला, मुश्किल में कप्तान

ये बात तो सही है कि रोहित शर्मा का बल्ला आईसीसी के फाइनल मैच में ज्यादातर खामोश रहा है. चाहे किसी भी फॉर्मेट का फाइनल मैच हो रोहित ने बल्ले से अपने फैंस को निराश किया है. हालांकि, जब आखिरी बार रोहित शर्मा ओवल के मैदान पर उतरे थे तो उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया और उनके फैंस को उम्मीद है की हिटमैन इस बार इन आंकड़ों को बदलें.

आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में रोहित शर्मा:
-2007 T20 वर्ल्ड कप फाइनल vs पाकिस्तान- 30* (16)
-2013 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल vs इंग्लैंड- 09 (14)
-2014 T20 वर्ल्ड कप फाइनल vs श्रीलंका- 29 (26)
-2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल vs पाकिस्तान- 0 (3)
-2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल vs न्यूजीलैंड- 34 (68), 30 (81)

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago