खेल

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार पर दिग्गजों के आए रिएक्शन, यूजर्स ने भी निकाली भड़ास, जानें किसे बताया जिम्मेदार

World Test Championship: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद भारतीय दिग्गजों के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं. भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि “उनके गेंदबाज ओवल की पिच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, जहां उन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 469 रन बनाने दिए और टीम में बड़े खिलाड़ी शामिल थे जो एक कठिन 444 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक ठोस साझेदारी बना सकते थे”. द्रविड़ ने मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “यह 469 रन की पिच नहीं थी. पहले दिन आखिरी सत्र में बहुत अधिक रन दिए. हमें पता था कि किस लाइन और लेंथ में गेंदबाजी करनी है. हमारी लेंथ खराब नहीं थी, लेकिन हमने शायद बहुत अधिक गेंदबाजी की”.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल रविवार को 209 से हारने के बाद कहा कि पहले दिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. रोहित ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “यह कहीं से भी आसान नहीं है. हमने पहले दिन टॉस जीतने के बाद बढ़िया शुरूआत की थी. हमने पहले सेशन में बढ़िया गेंदबाजी की. हालांकि उसके बाद हमने बढ़िया गेंदबाजी नहीं की. हालांकि इसका पूरा क्रेडिट ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को दिया जाना चाहिए.”

‘हम पहले दिन ही हार गए थे मैच’

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने टीम इंडिया की हार के बाद समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि “हम इस मुकाबले को खेल के पहले दिन ही हार गए थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हुई हेड और स्मिथ की बीच बड़ी साझेदारी ने मैच में दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर पैदा कर दिया. यदि आप खेल इस साझेदारी को हटा दे तो मैच आपको पूरी तरह से बराबरी पर दिखाई देगा.”

रोहित शर्मा पर निकाली भड़ास

भारतीय टीम की करारी हार पर यूजर्स ने भी जमकर भड़ास निकाली. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू दिया. एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा कि,”रोहित शर्मा को भारतीय कप्तानी से हटा देना चाहिए. और टीम से बाहर कर देना चाहिए उनका प्रदर्शन अब ठीक नहीं है.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि,”सबसे पहले आईपीएल (IPL) बंद होना चाहिए तभी हमारे खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे. अभी प्लेयर IPL से निकले और टेस्ट श्रृंखला का फाइनल मुकाबला आ गया.” इसके अलावा एक और भारतीय टीम की हार जिम्मा आईपीएल के ऊपर फोड़ा. उन्होंने लिखा कि- IPL की थकावट का असर पिछली बार भी,इस बार भी.

‘IPL के शेर लंदन में ढेर’

वहीं एक और नरेश नाम के यूजर ने लिखा कि- IPL के शेर लंदन में ढेर ? बेकार कप्तान बेकार कोच बेकार टीम मैनेजमेंट, ये टीम WTC फाइनल जितने नहीं गया, IPL की थकान मिटाने के लिए अपने अपने पत्नियां के साथ लंदन के हसीन वादियों में घुमने गया था! चेतेश्वर, रोहित, भारत, गिल इन जैसे खिलाड़ीयों पर क्रिकेट बोर्ड मेहेरबान क्यों??

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago