‘पेंशन दान नहीं, कानूनी अधिकार है’, अलग रह रही पत्नी को मिलेगा हक; जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
Allahabad High Court: पारिवारक पेंशन के मामले में इलाहाबाद हाकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. न्यायालय ने कहा पति की मृत्यु के बाद भी अलग रह रही पत्नी को पारिवारिक पेंशन पाने का अधिकार है.
ट्रायल कोर्ट ने दी फांसी, हाईकोर्ट ने उम्रकैद में क्यों बदली सजा? नाबालिग से रेप और हत्या का मामला
Allahabad High Court: नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है. जानिए इसके पीछे का क्या कारण है?
फर्जी डिग्री से संबंधित मामले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. फर्जी डिग्री के आरोपों को लेकर RTI एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को FIR दर्ज कराने का अधिकार नहीं है.
Allahabad High Court: बिना धर्म बदले विपरीत धर्म के लोगों की शादी वैध नहीं, गृह सचिव से कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने प्रदेश के गृह सचिव को विपरीत धर्म के नाबालिग जोड़े को शादी का प्रमाणपत्र देने वाली प्रदेश की आर्य समाज सोसायटियों की डीसीपी रेंक के अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया है.
शिव कुमार पाल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल को केंद्र सरकार ने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है. वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया और शुभकामनाएं दीं.
गलत जन्मतिथि पर पासपोर्ट व पैन कार्ड के मामले में हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की याचिकाएं की खारिज
सपा नेता और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कर रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे ट्रायल को जारी रखने का आदेश दिया.
अब्बास अंसारी की पुनरीक्षण याचिका पर हाईकोर्ट में 30 जुलाई को सुनवाई
हेट स्पीच मामले में सजा पाए अब्बास अंसारी की पुनरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट 30 जुलाई को सुनवाई करेगा. ट्रायल कोर्ट ने उन्हें IPC की कई धाराओं में दोषी करार दिया था.
23 जुलाई को होगा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध
प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 23 जुलाई को मतदान होगा. सीसीटीवी निगरानी, नो व्हेकल ज़ोन, और पहचान पत्र अनिवार्यता के साथ सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आधे पद खाली, कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 160 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 80 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 11.5 लाख से अधिक मामले लंबित हैं. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए एक सितंबर तक स्पष्ट निर्देश मांगे हैं.
‘एमडीआई नेत्र संस्थान निदेशक पद विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव चिकित्सा शिक्षा से मांगी कानूनी रिपोर्ट’
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में कानून के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संस्थान के प्रशासनिक कार्य सौंप दिए हैं और डॉ. अपराजिता चौधरी की निदेशक नियुक्ति को फिलहाल स्थगित कर दिया है.





