Bharat Express DD Free Dish

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पनीर में वसा की कमी को प्राकृतिक गुणवत्ता ह्रास माना और मिलावट का दोष मुक्त किया. ट्रायल कोर्ट की सजा को रद्द करते हुए दुकानदार पंचम सिंह चौहान को बरी किया गया.

कोर्ट ने विभागीय जांच अधिकारी द्वारा याची को आरोपों का दोषी करार देते हुए बर्खास्त करने की संस्तुति करने और इसी आधार पर कर्मचारी को बर्खास्त किये जाने को कानूनी प्रक्रिया के विपरीत माना

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री मामले पर छह सप्ताह में फैसला देने का आदेश दिया. याचिका में आरोपी दुकानदार का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने की मांग की गई.

IPS Rakesh Singh: त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 17 साल की किशोरी ने सिपाही तौफीक अहमद पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में IPS राकेश सिंह ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया था.

महानगर नियोजन समिति का चुनाव न कराने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य चुनाव आयुक्त को 10 दिन में प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखने और दो सप्ताह में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार को आपराधिक मामलों की सुनवाई से रोकने का आदेश वापस ले लिया है. कोर्ट ने मामले को पुनः हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि यह प्रशासनिक आदेश नहीं था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री  मोदी का मजाक उड़ाने व पाकिस्तान का महिमा मंडन करने के आरोपी बुलंदशहर के ताहिर मेवाती  को जमानत देने से इन्कार कर दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक नवतेज की बर्खास्तगी रद्द की. कहा- फ्रॉड साबित न होने तक दोषारोपण गलत, अदालत ने विभागीय गलती को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही तत्काल बहाली का आदेश दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टालने को न्यायिक कदाचार करार दिया है. कोर्ट ने अलीगढ़ के एसडीएम को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया.

BIKARU CASE ALLAHABAD HIGH COURT: कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के सहयोगी बबलू उर्फ बल्लू मुस्लिम की दूसरी जमानत याचिका को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया.