निठारी हत्याकांड मामला: आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किये जाने के खिलाफ दायर CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 अप्रैल को करेगा सुनवाई
बता दें कि साल 2005 से 2006 में नोएडा में हुए निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के मामले में आरोपी बनाया था, जबकि मनिंदर सिंह पंढेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया गया था.
‘स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं…’, हाईकोर्ट जज के ऐसे फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना दुष्कर्म नहीं बल्कि यौन उत्पीड़न है. कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता के तर्कों को अस्वीकार कर दिया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यह कहना है कि स्तन पकड़ने और पायजामे का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं हैं, पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
याचिकाकर्ता की दलील है कि हाल ही में कुछ हाई कोर्ट के जजों ने जिस तरह की टिप्पणी की है. वह ठीक नहीं है इसलिए जिस तरह से अन्य मामलों में दिशा निर्देश जारी किया जाता हैं, उसी तर्ज पर जजों के लिए भी दिशा निर्देश जारी होना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने MLA अब्बास अंसारी को दी राहत, यूपी सरकार की PM आवास योजना पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी की जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले तक कंस्ट्रक्शन रोक दिया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में कथित आरोपी विदेशी नागरिक किम वानसू के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया खारिज
जस्टिस सी टी रविकुमार और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने अगस्त 2020 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को निरस्त कर दिया है. हाई कोर्ट ने विदेशी नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया था.
स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है जिसमें हाईकोर्ट ने उनकी रामचरित मानस पर विवादस्पद टिप्पणी के लिए दर्ज मामले में आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी था.
BJP सांसद महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 जनवरी को करेगा सुनवाई
भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 जनवरी को सुनवाई करेगा. यह याचिका गीता रानी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है.
पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का लगा आरोप, फिर गए जेल… अब बनने जा रहे जज
प्रदीप कुमार का सफर आसान नहीं था. जासूसी के आरोपों का बोझ, समाज का ताना और 12 साल लंबी कानूनी लड़ाई- इन सबके बीच उन्होंने हार नहीं मानी. आज वो अपने सपने के बेहद करीब हैं.
क्या जस्टिस शेखर कुमार यादव को हटाया जा सकता है?
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुस्तान यहां रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की इच्छा के मुताबिक चलेगा. उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है.
केंद्र ने हाईकोर्ट में बताया- राहुल गांधी की नागरिकता रद्द की जाए या नहीं, इस पर हो रहा है विचार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें केंद्र सरकार ने 19 दिसंबर तक निर्णय देने की बात की. याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा करते हुए उनकी भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की है.





