जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट को कहा अलविदा, इलाहाबाद HC में हुए ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्र धारी सिंह का स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया. विदाई भाषण में उन्होंने न्याय में संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दिया और युवा वकीलों को चुनौतियों से न घबराने की सलाह दी.
उत्तर प्रदेश के संभल के विवादित स्थल का रंगोरोगन कराने से संबंधित दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मार्च को एक हफ्ते में सफेदी करने का निर्देश दिया था और यह भी कहा कि काम पूरा होने के बाद इसका खर्चा इंतजामिया कमेटी एएसआई को देगी.
करोड़ों के कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया. करोड़ों रुपये के कैश मामले में घिरे जज पर सुप्रीम कोर्ट की जांच जारी.
‘प्राइवेट पार्ट छूना और पजामे के नाड़े को तोड़ना रेप नहीं …’ हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, जानें क्या बोले जज?
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर संज्ञान लिया, जिसमें नाबालिग से रेप और रेप की कोशिश को अपराध न मानने की बात कही गई थी. जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने इसे असंवेदनशील बताते हुए केंद्र और यूपी सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है.
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में अमरमणि त्रिपाठी रिहाई के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की समय पूर्व रिहाई के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने याचिकाकर्ता निधि शुक्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की सलाह दी.
निठारी हत्याकांड मामला: आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किये जाने के खिलाफ दायर CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 अप्रैल को करेगा सुनवाई
बता दें कि साल 2005 से 2006 में नोएडा में हुए निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के मामले में आरोपी बनाया था, जबकि मनिंदर सिंह पंढेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया गया था.
‘स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं…’, हाईकोर्ट जज के ऐसे फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना दुष्कर्म नहीं बल्कि यौन उत्पीड़न है. कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता के तर्कों को अस्वीकार कर दिया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यह कहना है कि स्तन पकड़ने और पायजामे का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं हैं, पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
याचिकाकर्ता की दलील है कि हाल ही में कुछ हाई कोर्ट के जजों ने जिस तरह की टिप्पणी की है. वह ठीक नहीं है इसलिए जिस तरह से अन्य मामलों में दिशा निर्देश जारी किया जाता हैं, उसी तर्ज पर जजों के लिए भी दिशा निर्देश जारी होना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने MLA अब्बास अंसारी को दी राहत, यूपी सरकार की PM आवास योजना पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी की जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले तक कंस्ट्रक्शन रोक दिया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में कथित आरोपी विदेशी नागरिक किम वानसू के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया खारिज
जस्टिस सी टी रविकुमार और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने अगस्त 2020 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को निरस्त कर दिया है. हाई कोर्ट ने विदेशी नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया था.





