Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Arvind Kejriwal

दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, के कविता और विजय नायर सहित लगभग सभी को जमानत मिल चुकी है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार संभाल लिया है. उन्होंने उस कुर्सी को खाली रखा है, जिस पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे. इस घटनाक्रम पर सियासत तेज हो गई है.

आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली. नई सरकार में वे अपने पदों पर बने रहेंगे. इमरान हुसैन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत कैबिनेट में नए चेहरे हैं.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर (मंगलवार) को आधिकारिक रूप से अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.इसके बाद पार्टी ने आतिशी का नाम मुख्यमंत्री पद के ल‍िए प्रस्तावित क‍िया था.

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद आतिशी ने केजरीवाल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर वो किसी और पार्टी में होती, तो उन्हें चुनाव का टिकट भी नहीं मिल पाता.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को 'आम आदमी पार्टी' के मुख्‍यालय में ये ऐलान किया कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस पर सियासी दलों ने तो अपनी राय जाहिर की ही है, समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत जरूर दिया है, लेकिन इसके साथ ही अपने आदेश में लिखा है कि आप कोई डिसीजन नहीं ले सकते हैं.

आज आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्‍त सीएम पद से इस्‍तीफा देने का ऐलान करके सबको चौंका दिया. उन्‍होंने कहा- हम सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने नहीं आए थे...जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें.

अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद आज दिल्ली में अपनी पार्टी के मुख्यालय से ऐलान किया— मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं..और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक कि जनता ये फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल आज रिहा हो गए.