Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

crime news

CHURU ILLEGAL LIQUOR SEIZED: राजस्थान के चूरू में 'ऑपरेशन नकेल' के तहत कोतवाली पुलिस ने एनएच-52 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 961 कार्टन अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Narmadapuram Fake Ghee Seized: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ा शिकंजा कसा है. 2 दिन की छापेमारी में 400 किलो से ज्यादा संदिग्ध और नकली घी जब्त किया गया है. सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं.

PALGHAR COURT DEATH PENALTY: पालघर की अपर जिला एवं सत्र अदालत ने वर्ष 2021 में डहाणू क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और प्रत्यक्षदर्शी पर जानलेवा हमले के दोषी 50 वर्षीय प्रफुल्ल घोषे को फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है.

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद गाजियाबाद के दो प्राइवेट अस्पतालों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए राजी हो गया है.

Patna Zero Mile Violent Protest: बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं में एक 26 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार बस से कुचलकर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस, पुलिस की गाड़ियों समेत 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया और NH-30 जाम कर दिया.

राजस्थान के जोधपुर में सिगरेट देने से इनकार करने पर अज्ञात युवकों ने दुकान पर पथराव कर दिया. घटना में दो लोग घायल हुए. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्वेलरी व्यापारी से हुई एक करोड़ 28 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Mokama Clash News: मोकामा के दरियापुर चौक पर भड़का खूनी संग्राम सामने आया है. 'पंचायत' के बहाने बुलाकर रॉड और लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला किया गया है. पूर्व मुखिया और चौकीदार के गुटों में भिड़ंत से 8 घायल, 2 की हालत नाजुक है.

Who is Sujit Sinha? झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. साहेबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गाड़ी पंचर हुई, जिसके बाद उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. जानिए कौन था सुजीत सिन्हा?

Balrampur Family Death Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. पुलिस ने मौके से तमंचे, खून से सनी कैंची बरामद कर जांच शुरू कर दी है.