Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

दिल्ली के ख्याला में एक जींस फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूरों पर 3-4 बदमाशों ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 26 वर्षीय फिरोज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार यह वारदात 3 दिन पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई है.

Bengaluru Triple Murder News: बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बड़ी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी.

Narela Murder Case: दिल्ली के नरेला इलाके में मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में युवक की मौत से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल उठाए हैं.

Etah Bhagwat incident: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला मंचन के बीच गोली चलने से दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Shahdol illegal sand mining: पपौंध थाना क्षेत्र के झरी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं.

Firozabad lawyer beating case: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला ने अधिवक्ता पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी. महिला अपने बेटे के मोबाइल चोरी मामले में कानूनी मदद न मिलने से नाराज थी और वकील को थाने तक ले गई.

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पंकज पाल की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जबकि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी है.

Nagpur Forced Conversion Case: महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी अयाज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना फरार है.

Prayagraj triple murder case: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

Jahangir Khan arrest update: पश्चिम बंगाल पुलिस ने कई मामलों में आरोपी जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर राज्य में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. जबरन वसूली, मारपीट और वोटरों को धमकाने के आरोपों से घिरे जहांगीर खान पर सात एफआईआर दर्ज हैं.