Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

UP news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवक पर कथित जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Delhi Crime News: दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में डीयू की महिला प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या का राज खुल गया है. पुलिस ने कोलकाता से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात में शामिल थे.

सतना केंद्रीय जेल में बंद कैदी तक गांजा और शराब पहुंचाने तथा रिश्वत लेने की कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने ASI राजेंद्र चौधरी को निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

जोधपुर की कंटेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने कथित सोशल मीडिया ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उन्हें MDM Hospital में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Amritsar Police Action: अमृतसर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.225 किलोग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े ड्रग और हथियार तस्करी नेटवर्क के संपर्क में होने का खुलासा हुआ है.

गोंडा में एक शातिर ठग संदीप सिंह बग्गी ने खुद को RAW का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया. शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठे और शादी रचा ली. फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR.

UP News: प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में भीटा कंजासा मोड़ पर राजेश प्रजापति की ईंट-पत्थर से हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्रयागराज के साउथ मलाका में कारोबारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई. बेटा लापता है, पुलिस जांच में जुटी है.

Surya Chauhan murder Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस का ऑपरेशन 'क्लीन स्वीप' जारी है. मुख्य आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलाने का नोटिस चस्पा किया गया है. वहीं साहिबाबाद थाने में 150 से ज्यादा अपराधी तख्तियां लेकर जुर्म छोड़ने की कसमें खाते नजर आए.

Minor Gangrape Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भिंड के मौ से लापता 15 साल की नाबालिग से बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर और उसके दोस्तों ने गुप्तेश्वर पहाड़ी पर गैंगरेप किया, हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जला दिया.