Bharat Express DD Free Dish

crime news

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर 22 लोगों ने एक सप्ताह तक गैंग रेप किया. पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है.

सीबीआई ने नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारियों और एक निजी वेंडर को 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. छापेमारी में करोड़ों की नकदी और सोना भी जब्त किया गया.

पटियाला के जनसुआ गांव में महिला को खंभे से बांधकर बेइज्जत किया गया. आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए. पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Delhi Trilokpuri news: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. 8 बाइक सवार हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की, कार के शीशे तोड़े. कोई घायल नहीं, पुलिस जांच में जुटी.

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लूट और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. दो आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी.

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की बरी होने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि यह केंद्र की दयनीय तस्वीर पेश करता है.

लातेहार में महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया. 27 दिन बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल कर लिया.

Deoria News: धर्मेश कुमार शाही, जो यूपी एसटीएफ में डिप्टी एसपी हैं, ने झारखंड के जमशेदपुर में एक एनकाउंटर में भाग लिया है. वह अब तक 50 से अधिक अपराधियों का एनकाउंटर कर चुके हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि जमानत से समाज में गलत संदेश जाएगा और आरोपी बेखौफ घूम सकता है.

Delhi News: एक पिता ने 1 करोड़ रुपये के इंश्योरेंस क्लेम के लिए बेटे की झूठी मौत का नाटक किया. पुलिस की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ और पिता-पुत्र गिरफ्तार कर लिए गए.