Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED

दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में ईडी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से ही लगातार पूछताछ कर रही है. संजय सिंह पांच दिनों की ED की रिमांड पर हैं.

Sanjay Singh: ईडी ने सर्वेश मिश्रा और विवेक तिवारी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह भी कहा जा रहा है कि ईडी आप संसद संजय सिंह के सामने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को बिठाकर पूछताछ कर सकती है.

Delhi Liquor Scam Case: संजय सिंह ने कहा मुझको एक बार भी पूछताछ के लिए समन नहीं भेजा गया. ना ही बुलाया गया. इनके लिए अलग कानून है क्या?

शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने आप सांसद संजय सिंह पर शिकंजा कसा है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी भड़क उठी है.

यह छापेमारी AAP नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा और वाईएसआरसीपी सांसद मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव मंगुटा के कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने के एक दिन बाद हुई है.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम पुलिस फोर्स के साथ आवास पहुंची. जहां पर तलाशी की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल खत्म हो गया. उनकी जगह राहुल नवीन को ईडी का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बावजूद सरकार अध्यादेश के जरिये उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया था. मिश्रा की अगुवाई में ईडी ने विपक्ष के कई बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी.

इससे पहले अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री से ईडी के रांची कार्यालय में उनकी पत्नी समेत करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी.

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है. जमीन घोटाले के आरोप में उनसे पूछताछ की जाएगी. हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होने के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में धन शोधन के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.