PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में KEI Industries के CMD अनिल गुप्ता ने अध्यक्ष पद संभाला. वहीं संजय सिंघानिया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और अंशुमान सिंघानिया वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किए गए.
‘हम करेंगे, हम कर सकते हैं और हमें यह करना ही होगा’: PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में पीयूष गोयल ने रेखांकित किया भारत का आर्थिक रोडमैप
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में उद्योग जगत को प्रेरित करते हुए कहा कि "हम करेंगे, हम कर सकते हैं और हमें यह करना ही होगा." उन्होंने भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करने और वैश्विक सप्लाई चेन का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए त्वरित निर्णय लेने तथा आपदा को अवसर में बदलने पर बल दिया.
‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता बनने का आह्वान किया. उन्होंने स्पेस, क्वांटम मिशन और बायोटेक्नोलॉजी में निजी भागीदारी पर जोर दिया.
हर्ष मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, 60 EV के साथ निकला रोड सेफ्टी का कारवां
नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. PHDCCI द्वारा आयोजित इस 500 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा का मकसद सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना था.
सरकार देगी सुरक्षा: PHDCCI सेमिनार में नए लेबर कोड पर गहन मंथन, जानिए कंपनियों को क्या करने होंगे बदलाव?
PHDCCI के सेमिनार में श्रम सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने नए लेबर कोड पर अहम जानकारियां साझा कीं. जानिए कैसे 29 पुराने कानून बदलकर 4 नए कोड बनेंगे और एमएसएमई व गिग वर्कर्स को क्या फायदे मिलेंगे?
PHDCCI पोस्ट-बजट मंथन: उद्योग जगत ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की ठोस बुनियाद!
PHDCCI Post Budget Session: बुधवार 4 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) में केंद्रीय बजट 2026-27 पर पोस्ट-बजट सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें सरकार की योजनाओं को उद्योग के लिए सकारात्मक बताया.
PHDCCI द्वारा GI-टैग उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजन का किया गया सम्मेलन
PHDCCI द्वारा आयोजित जीआई-टैग उत्पादों की प्रदर्शनी और सम्मेलन ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक उत्पादों की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया.
भारत जापान को पछाड़ 2026 तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: PHDCCI
इंडस्ट्रियल बॉडी पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) ने चालू वित्त वर्ष में देश की GDP 6.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 7.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया है.







