Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Allahabad High Court

सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को आयुषी पटेल की नीट 2024 याचिका पर आदेश देगा. आयुषी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनटीए पर ओएमआर शीट फटने का आरोप लगाया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज किया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओमेक्स बिल्डहोम लिमिटेड को 25 करोड़ रुपये जमा करने और नोएडा की रुकी परियोजनाओं में 50 अतिरिक्त फ्लैट आवंटित करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने फ्लैट खरीदारों के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म, लूट और धमकी के झूठे मुकदमे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर केस रद्द किया और दोनों पर दो-दो हजार रुपये का हर्जाना लगाया है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान जिंदाबाद पोस्ट शेयर करने के आरोपित अंसार अहमद सिद्दीकी की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि ऐसा राष्ट्रविरोधी आचरण संविधान और भारत की संप्रभुता का अपमान है और ऐसे मामलों में न्यायिक सहिष्णुता से अपराध बढ़ते हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के अस्थाई जिला कार्यालय की बेदखली के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर पालिका को जानकारी प्रस्तुत करने का समय दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि अगर कर्मचारी ऐसे कारणों से ड्यूटी पर नहीं आ सका जो उसके नियंत्रण से बाहर थे, जैसे न्यायिक हिरासत, तो उसे कदाचार का दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राइट हैंड फोकल डिस्टोनिया से ग्रसित समीर खान को 29 जून 2025 की PCS मुख्य परीक्षा में सहयोगी लेखक की सुविधा दी जाए.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बागपत के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को अंतरिम स्थगन आदेश की अवहेलना कर महिला का घर ध्वस्त करने पर कड़ी फटकार लगाई.

प्रयागराज महाकुंभ मेले में अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई. महाकुंभ को कचरा मुक्त बनाने के लिए "एक थाली, एक थैला" नामक एक अनूठी पहल भी शुरू. ..

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो गई है. एल्डर्स कमेटी ने पदवार योग्यता, मुकदमों की न्यूनतम संख्या और जमानत राशि के नियम जारी किए हैं.