Bharat Express DD Free Dish

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738  सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब  22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी.

Okendra Rana: राज्यसभा में बहस के दौरान विवादित बयान को लेकर गत 26 मार्च को करणी सेना ने आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हिंसक प्रदर्शन किया था. उसके बाद रामजी लाल सुमन के पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने आगरा के हरि पर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी.

जारी अनंतिम मतदाता सूची में कुल 6738 मतदाओं को शामिल किया गया है, जिनका नाम छूट गया है उनसे आपत्ति मांगी गई है.

एडवोकेट संदीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने नोटिस जारी कर राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण को लेकर 11 साल पहले हुए घोटाले में आरोपी वरिष्ठ पटल सहायक संजय त्यागी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी निवासी नितेश कुमार के अपहृत भाई का पता लगाने में पुलिस टीम के नाकाम रहने पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से हलफनामा मांगा है. याचिका की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.

Prayagraj News: निर्वाचन टीम नेकहा है कि बाइलाज , वार्षिक आम सभा व हाईकोर्ट के आदेशानुसार जारी आचार संहिता का अनुपालन न करने वाले प्रत्याशी को नामांकन पत्र जारी नहीं किया जायेगा या नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा.

Prayagraj News: उज्बेकिस्तान में सिरप से 15 बच्चों की मौत के मामले में फंसी नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश को रद्द कर दिया है.

हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने वेतन निर्धारण में गलती से अधिक भुगतान की वसूली पर रोक लगाई, राज्य सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा, अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के पार्षद रविन्द्र कुमार सोनकर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने मामले को विचाराधीन याचिका के साथ जोड़ते हुए अगली सुनवाई तक राहत दी है.