Bharat Express DD Free Dish

Amit Shah

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया. अमित शाह ने कहा कि चंद्रशेखर की निर्भीकता, स्पष्टवादिता और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी...

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद बने गंभीर हालातों पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. पालघर में बांध ओवरफ्लो होने से नदियां उफान पर हैं, वहीं नवी मुंबई की एपीएमसी मंडी और कोल्हापुर के 54 बैराज जलमग्न हो गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 70 लाख पौधों के महाअभियान का शुभारंभ करते हुए सेंट्रल रिज क्षेत्र में पौधा लगाया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम रेखा गुप्ता और एनडीएमसी (NDMC) के अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली के ग्रीन कवर को बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार के 70 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने रिज क्षेत्र से कांटेदार बबूल हटाकर पीपल और बरगद जैसे पेड़ लगाने तथा नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल व 300 ई-बसों के शुभारंभ की घोषणा की.

कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अमित शाह ने कहा कि 'शेरशाह' का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित स्मरणोत्सव में श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और भारतीय जनसंघ की स्थापना में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं.

आज दिल्ली की सड़कों पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसें उतर रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरके पुरम से इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे. जानिए कैसे 2028 तक दिल्ली की 100% बसें इलेक्ट्रिक हो जाएंगी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली सरकार के 70 लाख पौधे लगाने के मेगा अभियान का उद्घाटन करेंगे. परिषद 34 स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर देशी वृक्ष और सजावटी झाड़ियां लगाएगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता दौरे के दौरान बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष पुस्तिका भेंट की और दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई.

Amit Shah: पांच वर्षों में मंत्रालय ने सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी. पहले जहाँ अनेक सहकारी समितियाँ सीमित दायरे में कार्य कर रही थीं, वहीं अब उन्हें आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बेहतर प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया गया है.