Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया.

अडाणी फाउंडेशन ने आंध्र प्रदेश सरकार की P4 पहल से जुड़कर कुप्पम मंडल के गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है. इस कार्यक्रम के तहत परिवारों को सिलाई मशीन, किराना दुकान, पशुधन जैसे साधन दिए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल पुजारी के उड़ने वाले वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो 2021 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में हुए एक पुराने हादसे का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है.

आंध्र प्रदेश सरकार के बेबी बोनस प्रस्ताव ने जनसंख्या नीति पर नई बहस छेड़ दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन देना समाधान नहीं है.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. पीएम मोदी (PM Modi) ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है..

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर हालत में हैं. यह दूध स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने 3500 करोड़ के आंध्र प्रदेश शराब घोटाले के मुख्य आरोपी के राजशेखर रेड्डी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने नौकरशाहों और नेताओं के बीच 'आपराधिक सांठगांठ' पर कड़ी टिप्पणी की.

Social Media Ban in AP: आंध्र प्रदेश सरकार बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर है. IT मंत्री नारा लोकेश ने WEF दावोस में कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया कंटेंट को पूरी तरह नहीं समझ पाते. सरकार ऑस्ट्रेलिया के कानून का अध्ययन कर रही है और राज्य में सोशल मीडिया बैन लागू करने पर विचार कर रही है.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अमरावती को राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा देने और नई केंद्रीय योजनाओं के वित्तीय बोझ को कम करने का आग्रह किया है.

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो एसी कोच में भीषण आग लग गई.