Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सऊदी अरब में फंसा 23 साल का वीरेंद्र कुमार, खाने-पीने को तरसा; भारत सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

Indian stuck in Saudi arabia : अरब के ​रेगिस्तान से वीरेंद्र कुमार नाम का युवक भारत सरकार से मदद की गुहार लगाता दिख रहा है. एक वीडियो में वो बेबस और थका-हारा दिख रहा है.

andhra pradesh virendra kumar

वीरेंद्र कुमार आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के एक गांव का रहने वाला है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Saudi arabia News: दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीरेंद्र नाम के शख्स ने भारत सरकार से खुद को सऊदी अरब से वापस लाने की गुहार लगाई है.

जिले के इसुका पुडी गांव के वीरेंद्र कुमार की उम्र 23 साल है. वीरेंद्र 10 जुलाई 2024 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक एजेंट के जरिए कतर गया था. हालांकि, बाद में उसे सऊदी अरब ले जाया गया और रेगिस्तान में ऊंट चराने की नौकरी पर रख दिया गया.

जानकारी के अनुसार, एक एजेंट ने वीरेंद्र को घर पर खाना बनाने का काम देने की बात कही थी, लेकिन उसे रेगिस्तान में ऊंटों की रखवाली के लिए रख दिया गया. एजेंट ने उससे एक लाख सत्तर हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की और बाद में रेगिस्तान में छोड़ दिया. वायरल वीडियो में वीरेंद्र भारत सरकार से मदद की गुहार लगाता दिख रहा है. सेल्फी वीडियो में वो बेबस और थका हारा दिख रहा है.

Greenery in Saudi Arabia

रेगिस्तान में खड़ा वीरेंद्र कहता है कि उसे भोजन और पानी भी नहीं मिल रहा है. उसे खून की उल्टियां हो रही हैं और उसकी तबियत भी काफी खराब है. उसने यह भी कहा कि रेगिस्तान में उसे किसी तरह की कोई मदद भी नहीं मिल पा रही है. दूसरे ओर वीडियो सामने आने के बाद वीरेंद्र के परिजन भी काफी परेशान हैं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से जल्द ही वीरेंद्र को वापस लाने की गुहार लगाई है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital