Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दक्षिण भारत के राज्य केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से भेजा गया था, जिसे पहले तकनीकी कारणों से संशोधन के लिए लौटाया गया था.

India AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘नई दिल्ली घोषणा’ को 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला. मानव-केंद्रित AI, सुरक्षित तकनीक और वैश्विक सहयोग पर जोर दिया गया.

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को विजिटर और प्रदर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक चलेगा. ज्यादा भीड़ और रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन ने देश में एआई इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ते उत्साह को उजागर किया है.

AI Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 2.5 लाख से अधिक एआई जिम्मेदारी संकल्प लेकर भारत ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई बड़ी उपलब्धि.

देश में जल्द ही पहली बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. नए साल के मौके पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि भारत को उसकी पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी. इससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की माने तो पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी. शुरुआत में यह ट्रेन गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी. पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच सेवा शुरू होगी. इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा. उसके बाद वापी से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी.

लंबे इंतजार के बाद रेलवे एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब कोलकाता से गुवाहाटी के बीच दौड़ेगी.

Ashwini Vaishnaw: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्ट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता को मानने के लिए उनका धन्यवाद किया.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेल कौशल विकास योजना के तहत देशभर में 98 केंद्रों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 14 केंद्र हैं. अब तक 31,839 युवाओं को प्रशिक्षण मिला, जिनमें 5,862 यूपी के हैं.

Indian Railways Action: सरकार की सख्ती के बाद IRCTC पर रोजाना नए यूजर्स की संख्या 1 लाख से घटकर 5,000 रह गई है. रेलवे ने 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट्स निष्क्रिय किए और 27 लाख यूजर आईडी को निलंबित किया है.

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार 2004–14 की तुलना में भारत में ट्रेन हादसों में 93% की कमी आई है. 2025 में सिर्फ 11 घटनाएँ दर्ज हुईं. रेलवे सुरक्षा बजट भी 39,463 करोड़ से बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है.