दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तय की सुनवाई की तारीख
2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में शरजील ईमाम, गुलफिशा फातिमा और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर 19 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने इन आरोपियों को जमानत देने से इनकार किया था.
200 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी में लीना पॉलोज की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला टला
सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी. कोर्ट ने सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है.
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार वामपंथी कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 17 सितंबर को एल्गार परिषद-माओवादी मामले में गिरफ्तार दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. पहले सुनवाई एएसजी एसवी राजू की मांग पर टाल दी गई थी.
राऊज एवेन्यू कोर्ट में 25 फरवरी को अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
राऊज एवेन्यू कोर्ट 25 फरवरी को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. उन पर जामिया नगर में पुलिस दल पर हमले का आरोप है.
अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को जांच पूरी करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर यूपी पुलिस से जांच रिपोर्ट 10 दिन में दाखिल करने को कहा, चित्रकूट जेल कांड में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
दिल्ली हाई कोर्ट में नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी
दिल्ली हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है, जो मकोका मामले में गिरफ्तार हुए हैं
PLFI लेवी निवेश मामले में फुलेश्वर गोप को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 5 सप्ताह बाद होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पीएलएफआई लेवी निवेश मामले में आरोपी फुलेश्वर गोप की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सप्ताह के लिए टाली. तीन साल से जेल में बंद गोप पर शेल कंपनी के जरिए अवैध धन निवेश का आरोप है.
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज, कहा- “आरोपियों की वजह से ट्रायल में हो रही देरी”
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी दोनों के मामलों में देरी के आधार पर जमानत की मांग की थी.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद वैभव जैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपए के काले धन को भी सफेद किया है।





