Bharat Express DD Free Dish

Bihar election

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान सुबह से ही आने शुरू हो गए हैं. हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है पर शुरूआती राउंड में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए काफी आगे चल रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बिक्रमगंज के एसडीएम सह रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात कुमार के आदेश पर की गई।...

Shakeel Ahmad Resign: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बिहार चुनाव में टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया.

शाम पांच बजे तक पश्चिमी चंपारण में 69.02 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 69.31, शिवहर में 67.31 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 65.29 प्रतिशत, मधुबनी में 61.79 प्रतिशत, सुपौल में 70.69 प्रतिशत, अररिया में 67.79 प्रतिशत, किशनगंज में 76.26 प्रतिशत, पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत, कटिहार में 75.23 प्रतिशत और भागलपुर में 66.03 फीसदी वोट डाले गए हैं.

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने  कहा कि अलीगढ की पहचान कहा जाने वाला ताला 14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और राजद के कार्यालय में लगाने के काम आएगा.

अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार उद्योग-धंधे लाने को लेकर काम कर रही है. उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इन लाल झंडे वाले ‘माले’ वालों को अरवल में ही रोक लें, ताकि यह पटना नहीं पहुंच पाए.

सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर प्रहार किया. उन्होंने एनडीए की एकता, बिहार में विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता को भरोसा दिलाया.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लोगों से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की.

पटना के ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र को हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस किया गया है। यहाँ 14 विधानसभा क्षेत्रों के EVM पर नजर रखने के लिए 200 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। हर डिस्प्ले पर अलग-अलग विधानसभा की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने मौके पर ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से खास बातचीत की और जाना कि किस तरह ‘तीसरी आंख’ से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है

सुपौल लोकसभा क्षेत्र के छातापुर विधानसभा के भीमपुर में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह बबलू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। नीरज बबलू लगातार पांच बार विधायक रहे हैं और अब छठी बार मैदान में हैं। सभा स्थल पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। योगी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। मंच से योगी ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता से अपील की। भारत एक्सप्रेस संवाददाता राजेश चौधरी ने स्थल से यह रिपोर्ट भेजी है