Bharat Express DD Free Dish

Bihar election

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'वोट चोरी' कर हरियाणा में चुनाव जीता है. मैंने ऐसे सबूत दिए हैं कि चुनाव आयोग और भाजपा कोई जवाब नहीं दे पा रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब ये लोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत सात देशों के 16 प्रतिनिधियों ने पटना पहुंचकर बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए व्यवस्था देखी.

राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है. जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जा रही है."

Bihar Election 2025: आज यानी गुरुवार (6 नवंबर) को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. पहले चरण में कूल 121 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म होगी.

कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा कि जो इस देश का नागरिक नहीं है, वो मतदाता नहीं हो सकता. वो मतदान नहीं कर सकता है. ये संविधान में लिखा है.

Bihar Election 2025: पटना पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अनंत कुमार सिंह के चुनाव प्रचार में कथित तौर पर बिना जरूरी इजाजत के इस्तेमाल हो रही दो गाड़ियों को जब्त किया गया है.

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने रवि किशन के समर्थन में कहा कि जो लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, उनका कोई औचित्य नहीं है.

पटना से करीब 20 किलोमीटर दूर मनेर विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। यहाँ लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि सियासत का प्रतीक बन चुके हैं। हर चुनाव में प्रत्याशी जीत से पहले ही मनेर के प्रसिद्ध लड्डू का ऑर्डर दे देते हैं। इस बार मैदान में आरजेडी के भाई वीरेंदर और एलजेपी के जितेंद्र यादव आमने-सामने हैं। जनता असमंजस में है — पुराने रिश्ते निभाए या नई पहचान अपनाए ? देखिए मनेर से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट — जहाँ राजनीति और परंपरा, दोनों का स्वाद घुला है लड्डू में!

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार एनडीए की जीत का पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वही जंगलराज वालों को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी. बिहार का विकास एनडीए ही कर सकता है.