Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Elections

सोशल मीडिया और विपक्षी नेताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि दिल्ली में बिहारियों के खिलाफ चल रही बुलडोजर कार्रवाई और बिहार में मतदाता सत्यापन अभियान के बीच कोई संबंध हो सकता है. दिल्ली में हाल के महीनों में अवैध निर्माण के नाम पर कई बिहारी प्रवासियों के घर और दुकानें तोड़ी गई हैं.

Arvind Kejriwal On Bihar Assembly Election: अरविंद केजरीवाल के ऐलान से INDI गठबंधन में फूट साफ हो गई है. जानिए उन्होंने कांग्रेस को लेकर क्या कहा है?

पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो के जरिए लालू यादव पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के आरोप लगाए गए. इसके बाद हर तरफ यह चर्चा आग की तरह फैल गई. चौक चौराहों पर यह एक मुद्दा बन गया...

असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का परिणाम यह होगा कि बिहार के गरीबों की बड़ी संख्या को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा. वोटर लिस्ट में अपना नाम भर्ती करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है.

चुनाव आयुक्त ने युवा मतदाता पंजीकरण की कम दर पर चिंता व्यक्त की. बिहार में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं की अनुमानित संख्या लगभग 64 लाख है, जबकि वर्तमान में केवल 8,08,857 पंजीकृत हैं.

सपा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी? अफजाल अंसारी ने पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात की. महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें. RJD कार्यालय में हुई बंद कमरे में चर्चा.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है. पार्टी गठबंधन में सम्मानजनक सीटों की मांग कर रही है और आगामी 15 दिनों में सीट बंटवारे के लिए एक कमिटी गठित करेगी.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच तीखी सियासी टक्कर जारी है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर नीतीश पर तीखे हमले किए, जबकि सदन में नीतीश-राबड़ी की बहस छिड़ी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है. 25 मार्च को दिल्ली में अहम बैठक होगी, जिसमें रणनीति पर चर्चा होगी. नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के जरिए दलित वोट बैंक साधने की कोशिश होगी.

बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव नई रणनीति के तहत हिंदू-मुस्लिम संतुलन साध रहे हैं. 2020 की गलती से सबक लेते हुए वे इस बार मिथिलांचल में मंदिर दर्शन और इफ्तार के जरिए वोटरों को लुभाने में जुटे हैं.