Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP Vs Congress

पिछले 35 साल से इंदौर लोकसभा सीट पर जीत की बाट जोह रही कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया. अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और जल्द औपचारिक रूप से नई पार्टी में शामिल होंगे.

X.com पर यूजर @ShrrinG ने लिखा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिलचिलाती गर्मी में एक दिन में 4-4 रैलियां और रोड शो कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी एक दिन में अधिकतम 2 रैलियां संबोधित करते हैं, वो भी हर रोज नहीं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अगुआ अखिलेश यादव पर हमला बोला. BJP नेता ने कहा कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ीं 17 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ीं 14 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

प्रियंका गांधी ने आज सत्‍ताधारी दल भाजपा को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्‍होंने जालोर में पीएम मोदी का नाम लेकर कटाक्ष किया.

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में चुनावी सभा को संबोधित किया. PM मोदी बोले- कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं. इन्‍होंने मंदिर गिराकर जमीनों पर कब्जा किया, रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के अनूपगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल ने यहां पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला. बिजनेसमैन अडानी-अंबानी का भी नाम लिया.

गृह मंत्री बोले- कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना? धारा 370 हटाकर क्या करना था? मैं कहता हूं कि जो देशहित में होगा, वो हम जरूर करेंगे, धारा 370 हटा दी, हमारे उस फैसले को गलती से हाथ मत लगाना.

लोकसभा चुनाव—2024 के लिए सियासी दलों के स्टार प्रचारक धुंआधार प्रचार में जुटे हैं. हालांकि PM मोदी जिस तेजी के साथ अपने तीसरे कार्यकाल के लिए दावा पेश कर रहे हैं, जिस तरह ​विपक्षियों पर भारी पड़ रहे हैं..वो उनकी पिछले 10 दिनों की दिनचर्या से समझा जा सकता है।