Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Business news

Auto Parts Exports: वित्त वर्ष 2024 में भारत के ऑटो कंपोनेंट्स और चिकित्सा उपकरणों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसमें ऑटो पार्ट्स का निर्यात 7.7 बिलियन डॉलर और चिकित्सा उपकरणों का 2.43 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

एनारॉक रिटेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 6.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक संगठित रिटेल स्पेस लीज पर दिया गया था, जो कि नई आपूर्ति से काफी अधिक है. इससे शॉपिंग मॉल में खाली स्थान में काफी कमी देखने को मिली है.

कैबिनेट ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन के लिए 1,500 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य स्वदेशी भीम-यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्त वर्ष 2024-25 में 20,000 करोड़ लेनदेन का लक्ष्य हासिल करना है.

IIT मद्रास में एशिया का सबसे लंबा 410 मीटर का हाइपरलूप ट्यूब बनाया जा रहा है, जो भारत में हाई-स्पीड परिवहन तकनीक के विकास में बड़ी प्रगति को दर्शाता है.

NPCIL ने राजस्थान में 700 मेगावाट का तीसरा स्वदेशी PHWR रिएक्टर सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ा, जिससे भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता 8,880 मेगावाट हो गई.

2024 में भारत का न्यूजीलैंड को निर्यात पहली बार 600 मिलियन डॉलर पार कर गया, जिससे व्यापार अधिशेष भारत के पक्ष में झुका. मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की पुनः बातचीत से व्यापार संबंधों में और तेजी आने की उम्मीद है.

वित्त वर्ष 2024-25 (6 मार्च तक) 7.14 करोड़ क्लेम ऑनलाइन माध्यम से जमा किए गए हैं. ऑटो माध्यम से होने वाले क्लेम सेटलमेंट की सीमा को सरकार ने बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है.

Stock Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुला.

आने वाले वर्षों में नियो बैंक के बाजार में शानदार वृद्धि होने की उम्मीद है. पीडब्ल्यूसी की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नियो-बैंकिंग बाजार का मूल्य 2026 तक 395 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2018 में मात्र 19 अरब डॉलर था.

सूत्रों ने बताया कि एप्पल अप्रैल से हैदराबाद में फॉक्सकॉन प्लांट में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहा है. एयरपॉड्स दूसरी उत्पाद श्रेणी होगी जिसका उत्पादन एप्पल आईफोन के बाद भारत में शुरू करेगा.