सीजेआई सूर्यकांत ने अदालतों के डिजिटलीकरण के अनुरूप नई पहलों का किया शुभारंभ
सीजेआई सूर्यकांत ने अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन भुगतान प्रणाली और सुरक्षा से जुड़ा नया ऐप लॉन्च किया है. इन पहलों का उद्देश्य वकीलों और मुकदमेबाजों के लिए न्याय को अधिक सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.
भगदड़ रोकने के लिए अदालत कैसे व्यापक निर्देश जारी कर सकता है- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और बड़े सार्वजनिक समारोहों में एसओपी लागू करने की याचिका को खारिज कर दिया.
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में एक साथ होंगे ‘नमाज’ और ‘सरस्वती पूजा’: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला में बसंत पंचमी और शुक्रवार एक साथ होने पर बड़ा आदेश दिया है. सीजेआई की पीठ ने निर्देश दिया है कि परिसर में नमाज और सरस्वती पूजा दोनों आयोजित किए जाएंगे
अरावली पहाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- ‘यह सिर्फ तकनीकी मामला नहीं, देश के पर्यावरण का भविष्य है’
अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि यह मामला केवल तकनीकी नहीं, बल्कि देश के पर्यावरणीय भविष्य से जुड़ा है.
‘एक साल में फैसला चाहिए तो कितनी कोर्ट लगेंगी, अंदाजा भी है?’ न्यायिक सुधार की मांग पर भड़के CJI सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सुधार की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता कमलेश त्रिपाठी से कहा कि यह याचिका केवल पब्लिसिटी स्टंट है.
विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त: CJI ने कहा- ‘अदालत के धैर्य की परीक्षा न लें’, सरकार को भी लगाई फटकार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा अभियोजन की मंजूरी में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है.
अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; गैंगस्टर एक्ट मामले में मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्तें
गैंगेस्टर एक्ट मामले में पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत देते हुए उत्तर प्रदेश से बाहर जाने और यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया हैं.
‘जब राष्ट्रपति को भी इतनी छूट नहीं, तो चुनाव आयुक्तों को क्यों?’- सुप्रीम कोर्ट में 2023 के चुनाव कानून को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को आजीवन कानूनी छूट देने वाले 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा है.
प्रदूषण का सारा दोष किसानों पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘कोरोना में पराली जली, फिर भी आसमान नीला था’
दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कारणों की पहचान और उनके समाधान को सार्वजनिक करने पर जोर दिया.
उत्तराखंड में वन भूमि अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; सीजेआई ने कहा- ‘अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, यह चौंकाने वाला है’
उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है.







