Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

Bijnor snake stunt case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोशल मीडिया के लिए मरे सांप के साथ खतरनाक करतब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Bhagalpur Muharram procession clash: बिहार के भागलपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. सिटी एसपी अतूलेश झा ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Ujjain lover attack case: उज्जैन के दवा बाजार इलाके में एक सिरफिरे प्रेमी ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका पर 47 सेकंड में 14 बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और मामले की जांच जारी है.

Portugal firing case viral post: पुर्तगाल में भारतीय मूल के कारोबारी किशोर गुजराती पर हुई गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरा पोस्ट और वीडियो वायरल हो गया. पोस्ट में कई गैंग्स के नाम और हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस इन दावों और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है.

West Champaran baby murder case: बिहार के पश्चिम चंपारण के बड़का गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी छह महीने की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद महिला ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस मानसिक स्थिति और पूरे मामले की जांच कर रही है.

Faridabad Pregnant Woman Murder: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में 6 महीने की गर्भवती महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Ayodhya Ram Mandir donation case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों में ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी, कैश काउंटिंग स्टाफ और एसबीआई के रिटायर्ड बैंक कर्मी शामिल हैं, जिन पर दानराशि में हेराफेरी के आरोप हैं.

Haridwar Assault Case: धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर एक युवक को समझौते के बहाने बुलाकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया. गंभीर रूप से घायल युवक ऋषिकेश एम्स में भर्ती है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Ghaziabad Housing Society Scam: गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी भूमि घोटाले में ED ने दिल्ली और गाजियाबाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग और कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही है.

पुणे बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2000 से अधिक कॉल्स और इंटरनेट पर ‘हत्या के तरीकों’ की सर्चिंग के बाद कथित साजिश को अंजाम दिया गया.