Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी सिया और चेतन की गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने लोहागढ़ किले पर मर्डर की रिहर्सल की थी और इंटरनेट की मदद से हत्या करने, चैट डिलीट करने व गेटअप बदलने का प्लान बनाया था.

Pune Rape case: पुणे की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने मामले को दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया.

Pune Crime News: पुणे की विशेष अदालत ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 65 वर्षीय भीमराव कांबले को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई. इस केस में पुलिस ने 14 दिन में चार्जशीट दाखिल की और करीब 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया.

Ram Mandir donation theft: अयोध्या राम जन्मभूमि दान चोरी मामले में सबसे सनसनीखेज खुलासा हुआ है. एसबीआई (SBI) को 3 महीने पहले चोरी की भनक लग गई थी, लेकिन ट्रस्ट ने अपने करीबी कर्मचारियों को नहीं हटाया. बैंककर्मी रत्नेश और गगनदीप शक के घेरे में, 5 जून का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल.

Sia Goyal case update: सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने दावा किया है कि उनकी बेटी 12वीं पास नहीं थी और घर से केक का बिजनेस करती थी. उन्होंने चेतन चौधरी से मुलाकात, केतन अग्रवाल से रिश्ते और पुलिस जांच को लेकर भी कई अहम बातें कही हैं.

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस और SOG टीम ने एक ही रात में दो खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया है. 50-50 हजार के इनामी असलम और मुल्कराज को गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Budaun Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 4 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 60 वर्षीय आरोपी अबरार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है. एसओजी और अलापुर पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

Mumbai Muharram Capsules Case: मुंबई में 30 हजार लोगों के 'सामूहिक नरसंहार' की खौफनाक साजिश बेनकाब हुई है. मुहर्रम के मातम में दर्द की दवा बताकर बांटे गए 'चूहे मारने वाले' जहरीले कैप्सूल, पुलिस ने फैयाज को 14,000 मौत की गोलियों के साथ दबोच लिया है. जानिए इसका ईरान-इराक कनेक्शन क्या है?

Punjab ANTF Action: पंजाब के फिरोजपुर में ANTF ने 6 किलो 76 ग्राम हेरोइन के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान में बैठे कथित तस्कर के नेटवर्क से कनेक्शन सामने आने पर पुलिस पूरे ड्रग सिंडिकेट की जांच कर रही है.

बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.