Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

defamation case

सुप्रीम कोर्ट ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की याचिका खारिज कर दी हैं. पाटकर ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 25 साल पुरानी मानहानि शिकायत में अतिरिक्त गवाह पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की याचिका पर सुनवाई करते हुए आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी किया है. दीक्षित ने मानहानि मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा लेकिन 1 लाख रुपये का जुर्माना हटा दिया. 23 साल पुराने मानहानि केस में हाईकोर्ट ने पहले ही सजा पर रोक लगाई थी.

राहुल गांधी के कथित बयान पर सेवानिवृत्त अधिकारी ने मानहानि का मुकदमा किया था. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को मानहानि मामले में नोटिस जारी किया. पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए माफी न मांगने पर जेल की चेतावनी. कोर्ट ने मुआवजा और माफीनामा आदेशित किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मानहानि के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पत्रकारों की मानहानि याचिका पर टिप्पणीकार अभिजीत अय्यर मित्रा को समन जारी किया. कोर्ट ने उन्हें अभिव्यक्ति की आज़ादी के दायरे में रहकर टिप्पणी करने की सलाह दी और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई के खिलाफ दायर मानहानि याचिका का निपटारा कर दिया है. महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से मानहानिकारक पोस्ट किए जाने के खिलाफ नई अर्जी दायर की थी.

सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्षेत्राधिकार की आपत्ति खारिज की. कोर्ट ने कहा कि उसे शिकायत पर सुनवाई का अधिकार है, अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्तों का समय दिया है. जानिए पूरा मामला