Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

delhi court

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य को दस्तावेज देने का आदेश दिया. यह मामला दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन का है. अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी.

साकेत कोर्ट नें आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि आरोपियों पर सिर्फ अनुमान लगाया गया हैं कि उन्होनें हत्या कि है.

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र कोचिंग सेंटर हादसे के आरोपी अभिषेक गुप्ता को राऊज एवेन्यू कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत मिल गई है, जिसमें उन्हें 25 लाख रुपए दिल्ली कानूनी सेवा प्राधिकरण में जमा करने का आदेश दिया गया है. मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी.

तीस हजारी कोर्ट ने 66 साल पुराने भूमि विवाद मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसमें वादी ने बिल्डर के खिलाफ अदालत से आदेश जारी करने की मांग की थी. अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई कब्जा छुड़ाने की मांग नहीं की गई थी और वादी अपने आरोपों को साबित करने में विफल रहे हैं.

दिल्ली कोर्ट से पत्रकार राणा अय्यूब को झटका लगा है. अदालत ने दिल्ली पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.

सीएम आतिशी और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की माने तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ो रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था.

कोर्ट नें आरोपी को 20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए निर्देश दिया कि वह आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल हो और जांच में बाधा न डाले.

सत्र अदालत ने गवाहों के मुकरने और वैज्ञानिक साक्ष्य की कमी के कारण तीन आरोपियों को फिरौती के लिए अपहरण के मामले में बरी कर दिया. आरोपियों की पहचान स्थापित नहीं हो सकी, जिससे संदेह का लाभ देते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया.

बीजेपी कार्यकर्ता सुरज भान चौहान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठे आरोप लगाए थे.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने मानसिक रूप से विकलांग बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई. अदालत ने कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती.