दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमनदीप ढल को हाईकोर्ट से राहत, जमानत की शर्तों में बदलाव
जमानत पर सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश वकील विवेक गुरनानी ने कहा था कि ढल पर आरोप है कि उन्होंने हिरासत के दौरान गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की.
दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी समीर महेन्द्रू को दुबई जाने की दी अनुमति
शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी महेन्द्रू ने अपने ससुर की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए 8 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 के बीच दुबई की यात्रा करने की अनुमति मांगी थी.
CLAT के नतीजों को चुनौती वाली याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग, 30 जनवरी को सुनवाई
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT-UG) के नतीजों को चुनौती देने वाले अभ्यर्थियों ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि वे लोग इस मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने CrPC की धारा 311A के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को रखा बरकरार
यह धारा मजिस्ट्रेट को जांच में सहायता के लिए किसी व्यक्ति को नमूना हस्ताक्षर देने के आदेश देने का अधिकार देता है. लेकिन उसमें यह भी कहा गया है कि ऐसा आदेश तब तक पारित नहीं किया जा सकता जब तक कि व्यक्ति को गिरफ्तार न कर लिया जाए.
दिल्ली हाईकोर्ट ने POCSO मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आरोपी को किया बरी
कोर्ट ने कहा कि लड़की ने अपनी जिरह में कहा था कि आरोपी ने न तो उस पर कोई शारीरिक हमला किया और न ही उसने उसके साथ कोई गलत काम किया. मेडिकल जांच में कोई बाहरी चोट या हमले के निशान नहीं पाए गए थे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रूण लिंग जांच के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी रद्द की
कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है तो यह बताए कि डॉक्टर ने कानून का उल्लंघन करते हुए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ केवल एक फर्जी रोगी का अल्ट्रासाउंड करने का आरोप है.
Delhi High Court ने CAT 2024 रिजल्ट पर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने कैट 2024 के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. याचिकाकर्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में गलती का आरोप लगाया, जिसका असर परिणाम पर पड़ा है.
Delhi High Court का आदेश- किसी भी सूरत में यौन उत्पीड़न से पीड़ित बच्चों की पहचान उजागर न हो
दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस आयुक्त को आदेश दिया कि यौन उत्पीड़न से पीड़ित बच्चों की पहचान किसी भी हाल में उजागर नहीं की जाए.
CAT 2024 के रिजल्ट को दिल्ली हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, सुनवाई 3 जनवरी को
CAT 2024 के रिजल्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें एक प्रश्न में त्रुटि होने और रिजल्ट की जल्दीबाजी को लेकर आपत्ति जताई गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला शौचालयों की चिंताजनक स्थिति पर लिया संज्ञान, PWD को सुधारात्मक आदेश दिए
दिल्ली हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में महिला शौचालयों की खराब स्थिति पर संज्ञान लिया और PWD को शौचालयों के निर्माण और मरम्मत के निर्देश दिए. कोर्ट ने स्वच्छता और सुविधाओं के सुधार के लिए सभी न्यायाधीशों से रिपोर्ट और प्रगति सुनिश्चित करने को कहा.







