आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हो रहे दुरुपयोग ने बढ़ाया सरकार और न्यायपालिका की चिंता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हो रहे दुरुपयोग ने सरकार न्यायपालिका की चिंता को बढ़ा दिया है. एआई का दुरुपयोग निजता और सामाजिक गरिमा पर गहरा प्रहार है. इससे न केवल व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंच रही है.
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दुबई जाने की कोर्ट से मांगी अनुमति, कोर्ट ने जारी किया नोटिस और मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दुबई में दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर नोटिस जारी किया. इससे पहले उनके खिलाफ चेक बाउंस और कर्ज विवाद के मामले दर्ज हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट गिराने पर रोक से किया इनकार, DDA को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को गिराने से रोका गया था. इससे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के लिए अपार्टमेंट गिराने का रास्ता साफ हो गया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AFMS पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में समान अवसर और पारदर्शिता के लिए केंद्र को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के पूर्व अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार और संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किया. अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न प्राथमिकी को किया रद्द, पति की आत्महत्या के 40 दिन बाद दर्ज की गई थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया. कोर्ट ने इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया.
चुनावों में ईवीएम के जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका खारिज- दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनावों में केवल बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि कोर्ट का समय बर्बाद नहीं किया जा सकता.
दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय जनसंघ को बिहार चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह अखिल भारतीय जनसंघ को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए साझा चुनाव चिन्ह आवंटित करे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की टीम इंडिया प्रस्तुति पर याचिका, बीसीसीआई को ‘भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम’ दिखाना वैध
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रसार भारती (दूरदर्शन और आकाशवाणी) को भारतीय क्रिकेट टीम को ‘टीम इंडिया’ के रूप में पेश करने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने SSC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. आयोग द्वारा परीक्षा प्रश्नपत्रों या सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती दी गई है.







