दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के प्रमोशन के मामले में केंद्र सरकार पर लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना
दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की पदोन्नति के मामले में तथ्यों को छुपाने पर केंद्र सरकार पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रमोशन रोकने का आधार केवल लंबित जांच नहीं हो सकता.
ताज लेक पैलेस उदयपुर का AI-जनरेटेड वीडियो 36 घंटे में हटाया जाए- दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने ताज पैलेस उदयपुर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए झूठे वीडियो को हटाने का आदेश दिया है.
समीर मोदी की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय
दिल्ली हाई कोर्ट ने रेप के मामले में कथित आरोपी समीर मोदी को नोटिस जारी किया है. पीड़िता ने निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ याचिका दायर की थी.
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऋतिक रोशन को दी बड़ी राहत, सोशल मीडिया पर उनके नाम और तस्वीर के इस्तेमाल पर रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता ऋतिक रोशन को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, फोटो और आवाज के इस्तेमाल वाले पोस्ट्स को हटाने का आदेश दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट से मिली कार्ति चिदंबरम को विदेश यात्रा की अनुमति, जमानत शर्तों में ढील
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. अब विदेश यात्रा के लिए ट्रायल कोर्ट की अनुमति और यात्रा से दो सप्ताह पहले सीबीआई और कोर्ट को जानकारी देना जरूरी है.
मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को दिल्ली हाई कोर्ट से नही मिली राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को गिराने पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है. अब दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपार्टमेंट गिराने के आदेश पर कार्रवाई कर सकता है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने कुमार सानू को दी राहत, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक वीडियो हटाने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक कुमार सानू को राहत दी है और सोशल मीडिया से उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने यह आदेश सुनवाई के दौरान दिया.
फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 15 अक्टूबर को हो सकती हैं सुनवाई
फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी पहचान, फोटो, नाम और आवाज़ के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.
दिल्ली शराब नीति मामले में कथित आरोपी व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट नवंबर में करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट नवंबर में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की जमानत चुनौती पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने ईडी को अंतिम मौका दिया है, जबकि केजरीवाल के वकील ने लगातार सुनवाई टालने का विरोध किया.
पीएफआई की याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि उसके पास पीएफआई की उस याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार है, जिसमें यूएपीए ट्रिब्यूनल द्वारा संगठन पर लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध को बरकरार रखने के आदेश की चुनौती दी गई है.







