दिल्ली हाईकोर्ट का आह्वान, बच्चों के लिए डिजिटल दुनिया में भी हो सुरक्षित माहौल
Cyber Crime: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षा केवल भौतिक दुनिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी उन्हें मानसिक आघात से बचाने की सख्त जरूरत है.
यमुना प्रदूषण से संबंधित मामले में दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी से दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्शन प्लान मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी से संयुक्त एक्शन प्लान दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि नदी में केवल उपचारित जल ही छोड़ा जाए और विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर कमियां दूर की जाएं.
फिल्म उदयपुर फाइल्स के रिलीज को लेकर दायर दो याचिकाओं का हाई कोर्ट ने किया निपटारा, केंद्र सरकार ने21जुलाई के फैसले को वापस लिया, नए सिरे से करेगा विचार
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म उदयपुर फाइल्स के रिलीज को लेकर दायर दो याचिकाओं का निपटारा कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि वह 4 अगस्त को फिल्म के समर्थकों और विरोधियों दोनों की सुनवाई करें और फिर कानून के हिसाब से निर्णय …
दिल्ली हाई कोर्ट ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पांच वर्षीय बच्चे की मौत के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा टक्कर में 5 साल के बच्चे की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ FIR रद्द करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने 'ब्लड मनी' समझौते को भी खारिज किया.
दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: सैनिकों के लिए 25 लाख की अग्रिम राशि, 40 दिन में बनेगा बेली ब्रिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने सैनिकों की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी को 25 लाख रुपये अग्रिम देने का आदेश दिया है, जिससे सेना 40 दिन में अस्थायी बेली ब्रिज बना सके. स्थायी फुटओवर ब्रिज के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग की याचिका खारिज की, राष्ट्रीय सुरक्षा को दी प्राथमिकता
Celebi Ground Handling India: दिल्ली हाईकोर्ट ने तुर्की की कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी.
लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई के मामले में लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से नही मिली राहत
लालू प्रसाद यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. उन्होंने सीबीआई की एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. दिल्ली हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.
नीट-यूजी 2025 मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी से एक स्थायी शिकायत निवारण समिति गठित करने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET-UG 2025 से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को स्थायी शिकायत निवारण समिति गठित करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने पाया कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण छात्रों को बिना किसी गलती के परीक्षा समय की हानि हुई.
हिरासत सेंटर में बंदियों के साथ कथित तौर पर हिंसा की जांच करने का दिल्ली हाई कोर्ट ने गृह मंत्रालय को दिया आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने लामपुर हिरासत केंद्र में बंदियों के साथ कथित मारपीट और CCTV निगरानी में लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय को जांच का निर्देश दिया है. कोर्ट ने एजेंसियों द्वारा जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति पर नाराज़गी जताई और कहा कि CCTV फुटेज जानबूझकर जांच से छिपाई जा रही है.
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने याचिका को खारिज किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका खारिज कर दी है. वह 2001 के मानहानि मामले में दोषसिद्धि को चुनौती दे रही थीं, जिसे हाई कोर्ट ने बरकरार रखा.







